
डुअल डिग्री प्रोग्राम क्या है और क्यों बढ़ रहा क्रेज? Course List और डिटेल यहां
Dual Degree Programmes in Hindi: आजकल स्टूडेंट्स सिर्फ एक ही डिग्री से संतुष्ट नहीं हैं. हाई डिमांडिंग जाॅब स्किल्स की वजह से स्टूडेंट्स चाहते हैं कि पढ़ाई के दौरान ही उन्हें दो अलग-अलग विषयों की जानकारी और दोनों का सर्टिफिकेट मिल जाए. इसी सोच से जुड़ा है Dual Degree Programme है जो अब भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस प्रोग्राम में छात्र एक साथ दो डिग्री कोर्स जैसे B.Tech के साथ M.Tech, या BA के साथ B.Ed कर सकते हैं. आइए समझते हैं डुअल डिग्री प्रोग्राम्स (Dual Degree Programmes) के बारे में विस्तार से.
डुअल डिग्री प्रोग्राम क्या है? (Dual Degree Programmes in Hindi)
रिसर्च और रिपोर्ट्स के अनुसार, डुअल डिग्री प्रोग्राम ऐसा कोर्स होता है जिसमें छात्र दो डिग्री एक ही समय में या थोड़े अंतराल में पूरी कर सकते हैं. ये डिग्री एक ही विषय के हो सकते हैं (जैसे B.Sc + M.Sc) या दो अलग विषयों के (जैसे BA + LLB). जैसे- IITs में B.Tech + M.Tech का ड्यूल डिग्री प्रोग्राम और DU और अन्य यूनिवर्सिटी में BA + B.Ed या BBA + MBA.
यह भी पढ़ें- Best BTech College: IIT दिल्ली में B.Tech इन डिजाइन शुरू, JEE Advanced के साथ ये योग्यता भी जरूरी
क्यों बढ़ रहा है ड्यूल डिग्री का क्रेज? (Dual Degree Programmes)
- समय की बचत- दो डिग्री कम समय में पूरी हो जाती हैं
- करियर में फायदा- नौकरी के लिए विकल्प बढ़ जाते हैं
- कम खर्च- एक साथ कोर्स करने से फीस और खर्चे कम हो जाते हैं
- मल्टी-स्किल्स- छात्र एक से अधिक फील्ड में एक्सपर्ट बन जाते हैं.
UGC और सरकार की अनुमति (Dual Degree Programmes in Hindi)
University Grants Commission (UGC) ने 2022 में ड्यूल डिग्री की अनुमति दी थी. अब छात्र एक साथ दो डिग्री कर सकते हैं. हालांकि दोनों डिग्री मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हों. क्लास टाइमिंग क्लैश न करें और एक कोर्स रेगुलर और दूसरा ओपन/ऑनलाइन हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Success Story: DU के टाॅप काॅलेज से पढ़ाई कर UPSC में गाड़ा झंडा, IAS की जगह IPS बनने की पकड़ी राह
डुअल डिग्री कोर्सेज (Dual Degree Programmes List in Hindi)
कोर्स (Dual Degree Course) | अवधि (Duration) | योग्यता (Eligibility) | डिग्री (Degrees) | प्रमुख संस्थान (Top Institutions) |
B.Tech + M.Tech | 5 साल | 12वीं (PCM) | बैचलर + मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी | IITs, NITs, IIITs |
B.Tech + MBA | 5 साल | 12वीं (PCM) | टेक्निकल + मैनेजमेंट डिग्री | IIT Kharagpur, NITIE, NMIMS |
BA + LLB | 5 साल | 12वीं (किसी भी स्ट्रीम से) | आर्ट्स + लॉ डिग्री | NLUs, DU, BHU, JMI |
BBA + MBA | 5 साल | 12वीं (किसी भी स्ट्रीम से) | बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन + मैनेजमेंट | IIM Indore, IIM Rohtak |
B.Tech + LLB | 6 साल | 12वीं (PCM) | इंजीनियरिंग + लॉ डिग्री | UPES Dehradun, IIT Kharagpur |
BE + ME | 5 साल | 12वीं (PCM) | बैचलर + मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग | Anna University, BITS Pilani |
B.Ed + M.Ed | 3 साल | ग्रेजुएशन के बाद | शिक्षा स्नातक + स्नातकोत्तर | Regional Institutes of Education (NCERT) |
B.Sc + M.Sc | 5 साल | 12वीं (PCM/PCB) | साइंस डिग्री + रिसर्च आधारित डिग्री | IISERs, IITs, DU |
BA + MA | 5 साल | 12वीं (किसी भी स्ट्रीम से) | आर्ट्स + मास्टर्स | JNU, BHU, HCU |
कहां से करें ड्यूल डिग्री प्रोग्राम? (Dual Degree Programmes in Hindi)
- भारत में कई टॉप संस्थान अब ड्यूल डिग्री प्रोग्राम ऑफर कर रहे हैं:
- IITs & NITs – Tech + Management प्रोग्राम
- Delhi University – BA + B.Ed
- IGNOU, DU SOL – ओपन मोड में ड्यूल डिग्री विकल्प.
नोट- Dual Degree Programmes in Hindi की जानकारी रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर दी गई है. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिशन लेने या कोर्स करने से पहले योग्यता, फीस व अन्य जानकारी के लिए संबंधित संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर देखें.
Source link