Career Guidance

Fantastic LMS and instructors, well laid out, good speed, and explains.
  • Home
  • Blog
  • Career Guidance
  • इग्नू का बड़ा ऑफर! मैनेजमेंट- कॉमर्स के 8 कोर्स बिल्कुल मुफ्त

इग्नू का बड़ा ऑफर! मैनेजमेंट- कॉमर्स के 8 कोर्स बिल्कुल मुफ्त

  • Posted by inkinccorporation
  • Categories Career Guidance
  • Date September 10, 2025
  • Comments 0 comment

IGNOU Free Courses 2025: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने देशभर के छात्रों और प्रोफेशनल्स को बड़ा तोहफा दिया है. यूनिवर्सिटी ने मैनेजमेंट और कॉमर्स विषयों के आठ मुफ्त ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए हैं. ये सभी कोर्स SWAYAM पोर्टल पर उपलब्ध हैं और इनमें दाखिला पूरी तरह निःशुल्क है.

करियर और व्यवहारिक ज्ञान पर जोर

IGNOU का मकसद है कि छात्रों को न केवल किताबी ज्ञान मिले बल्कि उन्हें व्यवहारिक और प्रोफेशनल अनुभव भी हासिल हो. इन कोर्सों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्र आज की कारोबारी दुनिया की जरूरतों को समझ सकें और अपने करियर में आगे बढ़ सकें.

कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?

  • फाइनेंशियल अकाउंटिंग – अकाउंटिंग की नींव मजबूत करने और कंपनियों की आर्थिक स्थिति समझने में मददगार.
  • बिजनेस ऑर्गनाइजेशन एंड मैनेजमेंट – व्यापार शुरू करने और उसे मैनेज करने की मूल बातें.
  • बिजनेस लॉ – व्यापार से जुड़े कानूनी नियमों की जानकारी.
  • इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस – इनकम टैक्स के नियम और प्रैक्टिकल ज्ञान.
  • प्रिंसिपल्स ऑफ मार्केटिंग – मार्केटिंग की रणनीतियां और ‘मार्केटिंग मिक्स’.
  • बिजनेस कम्युनिकेशन – सही तरीके से व्यावसायिक संवाद करना सीखें.
  • फाइनेंशियल लिटरेसी – पैसों का सही इस्तेमाल और वित्तीय प्रबंधन की कला.
  • एंटरप्रेन्योरशिप और डिजिटल मार्केटिंग – उद्यमिता और डिजिटल दुनिया में कारोबार के गुर.

दाखिले की आखिरी तारीख

इनमें से अधिकांश कोर्स 15 सितंबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन के लिए खुले हैं. कोर्स 8 से 12 हफ्तों की अवधि के हैं और इन्हें देश के नामी प्रोफेशनल्स व विशेषज्ञ पढ़ाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरीप्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

किसके लिए फायदेमंद?

ये कोर्स खासतौर पर उन छात्रों के लिए फायदेमंद हैं जो मैनेजमेंट, कॉमर्स और बिजनेस में करियर बनाना चाहते हैं. वहीं प्रोफेशनल्स और छोटे व्यापारी भी इन कोर्सों का लाभ उठा सकते हैं.

IGNOU ने कहा है कि छात्र SWAYAM पोर्टल पर जाकर आसानी से दाखिला ले सकते हैं और ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: British Population in India: आजादी के समय भारत में कितने थे अंग्रेज? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

यह भी पढ़ें: Success Story: कॉलेज छोड़ा, लेकिन बन गई सबसे कम उम्र की अरबपति! जानें कौन है ये शख्सियत


Source link

  • Share:
inkinccorporation

Previous post

Bihar STET Notification 2025 Released at bihar-stet.com: Check Eligibility, Fees & Apply Online
September 10, 2025

Next post

Enhance Learning with Innovative Tools for Modern Students
September 10, 2025

You may also like

IIT-Kharagpur-AI-Course-Launched.jpg
IIT खड़गपुर ने लॉन्च किए 4 AI Course, जॉब के साथ भी बन सकते हैं टेक लीडर
April 14, 2026
Top-BCA-Colleges-in-Bihar.jpg
12वीं के बाद करना है BCA? ये हैं बिहार के टॉप कॉलेज
April 14, 2026
Construction-Engineering.jpg
क्या होता है कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग? इस यूनिवर्सिटी से करें पढ़ाई
April 14, 2026

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Product categories

  • Accessories (7)
  • Cookware (3)
  • Culinary (5)
  • Postcard (3)
  • Uncategorized (0)

Products

  • A Beginner Crash Course Guide
    A Beginner Crash Course Guide $9.00 Add to cart
  • A Magic School for Girls Chapter
    A Magic School for Girls Chapter $9.50 Add to cart
  • A Memoir of a Life Interrupted
    A Memoir of a Life Interrupted $9.60 Add to cart