
CS रेस में हुआ पीछे! इस ब्रांच ने मारी बाजी, 100 % प्लेसमेंट
Best BTech Branch: जेईई मेन का रिजल्ट आने वाला है और इसके साथ ही लाखों स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि अब आगे किस कॉलेज में एडमिशन लें? 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए सही कॉलेज चुनना करियर की सबसे अहम स्टेप होती है. अगर आप पंजाब में रहकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो Dr B R Ambedkar National Institute of Technology, Jalandhar (NIT Jalandhar या NITJ) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.
NIT जालंधर देश के फेमस नेशनल टेक्नीकल इंस्टीट्यूट में गिना जाता है. यहां का अकैडमिक माहौल, फैकल्टी और इंडस्ट्री कनेक्शन इसे बाकी कॉलेजों से अलग बनाते हैं. यही वजह है कि हर साल यहां देशभर से टॉप रैंक वाले छात्र एडमिशन लेते हैं.
शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड
NIT जालंधर की सबसे बड़ी ताकत है इसका प्लेसमेंट. संस्थान के 2021-2025 बैच के आंकड़ों के मुताबिक, यहां बीटेक का कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 91.88% रहा है. यानी लगभग हर 10 में से 9 छात्रों को पढ़ाई खत्म होते ही नौकरी मिल गई.

कॉलेज की ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2024- 25 में-
- ECE (Electronics & Communication) ब्रांच का प्लेसमेंट -100%
- CSE (Computer Science) ब्रांच का प्लेसमेंट- 94.48%
टॉप कंपनियां करती हैं रिक्रूटमेंट
NIT जालंधर में हर साल देश-विदेश की बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं. Google, Microsoft, Amazon जैसी दिग्गज टेक कंपनियां यहां से स्टूडेंट्स को हायर करती हैं. इसके अलावा कई स्टार्टअप्स और कोर इंजीनियरिंग कंपनियां भी कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लेती हैं.
क्यों चुनें NIT जालंधर?
अगर आपका सपना है कि आप इंजीनियरिंग के बाद एक अच्छी कंपनी में जॉब पाएं और मजबूत करियर बनाएं, तो JEE रिजल्ट के बाद NIT जालंधर को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.
- राष्ट्रीय स्तर की पहचान
- एक्सपीरियंस्ड फैकल्टी
- मॉडर्न लैब्स और रिसर्च कल्चर
- शानदार प्लेसमेंट सपोर्ट
- टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर फोकस
यह भी पढ़ें- NIT के 590 छात्रों को मिली जॉब, 74 लाख का हाईएस्ट पैकेज
The post CS रेस में हुआ पीछे! इस ब्रांच ने मारी बाजी, 100 % प्लेसमेंट appeared first on Prabhat Khabar.
Source link



