
BEd या DElEd, टीचर बनने के लिए क्या सही

BEd vs DElEd: आज के समय में बहुत से छात्र और छात्राएं टीचर बनना चाहते हैं. लेकिन जब कोर्स चुनने की बारी आती है, तो सबसे बड़ा सवाल होता है कि BEd करें या DElEd, क्योंकि दोनों ही कोर्स टीचर बनने के लिए जरूरी माने जाते हैं, लेकिन इनका काम और लेवल अलग होता है. इसलिए सही फैसला लेना बहुत जरूरी है.
BEd vs DElEd: क्या हैं ये दोनों कोर्स?
BEd यानी Bachelor of Education एक डिग्री कोर्स है, जिसे ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है. यह आमतौर पर 2 साल का होता है. इस कोर्स में आपको पढ़ाने का तरीका, बच्चों को समझना और क्लास को सही ढंग से संभालना सिखाया जाता है. DElEd यानी Diploma in Elementary Education एक डिप्लोमा कोर्स है. इसे 12वीं के बाद किया जा सकता है. यह भी लगभग 2 साल का होता है.
BEd और DElEd में कैसे लें एडमिशन?
DElEd में एडमिशन आमतौर पर 12वीं के नंबर या एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर होता है. इसमें बेसिक सब्जेक्ट्स, बच्चों का व्यवहार और टीचिंग की आसान तकनीकें सिखाई जाती हैं. BEd में एडमिशन के लिए पहले ग्रेजुएशन जरूरी होता है. कई राज्यों में इसके लिए अलग से परीक्षा होती है. इस कोर्स में विषय की गहराई से पढ़ाई होती है और प्रोफेशनल लेवल की ट्रेनिंग दी जाती है.
क्लास वाइज कौन से कोर्स जरूरी?
- अगर आप क्लास 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, तो DElEd सबसे सही माना जाता है. ज्यादातर सरकारी प्राइमरी स्कूलों में इसी की मांग होती है.
- अगर आप क्लास 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं, तो DElEd या BEd दोनों मान्य होते हैं, लेकिन TET या CTET पास करना जरूरी होता है.
- क्लास 9 से 12 तक पढ़ाना है, तो BEd जरूरी होता है. बिना BEd के इन क्लासों में सरकारी टीचर बनना मुश्किल होता है.
हाल ही में अचानक हुए बदलावों में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि BEd डिग्रीधारी अब प्राइमरी टीचर (PRT) पोस्ट के लिए योग्य नहीं हैं, और इन पदों के लिए DElEd डिप्लोमा को प्राथमिकता दी जा रही है. BEd कोर्स ज़्यादा उपयुक्त माना जाता है. इसके साथ आप CTET या स्टेट TET पास करके TGT-PGT लेवल पर भी आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: CS रेस में हुआ पीछे! इस ब्रांच ने मारी बाजी, 100 % प्लेसमेंट
The post BEd या DElEd, टीचर बनने के लिए क्या सही appeared first on Prabhat Khabar.
Source link



