
अब Defence Technology में भी कर सकते हैं MTech, इस IIT ने शुरू किया नया कोर्स
IIT Ropar: देश की सेफ्टी को और बेहतर बनाने के लिए IIT Ropar और इंडियन आर्मी ने मिलकर डिफेंस टेक्नोलॉजी में MTech कोर्स शुरू किया है. इस कोर्स का मेन मोटिव आर्मी ऑफिसर को नई और मॉडर्न टेक्नोलॉजी की आसान समझ देना है, ताकि वे आज की बदलती सिक्योरिटी चैलेंजेस का सही तरीके से सामना कर सकें. आज के दौर में रक्षा सिर्फ हथियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें नई टेक्नीक, डिजिटल सिस्टम, मॉडर्न मशीनें और स्मार्ट सिक्योरिटी सोल्युशन भी शामिल हैं.
इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह MTech प्रोग्राम बनाया गया है, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज और रिसर्च पर भी जोर दिया गया है. इस पहल से सेना को टेक्निकल रूप से मजबूत ऑफिसर मिलेंगे और भारत को डिफेंस सेक्टर में सेल्फडिपेंडेंट बनने में मदद मिलेगी. आइए जानते हैं कि डिफेंस टेक्नोलॉजी में MTech कोर्स क्या है और क्यों जरूरी है.
IIT Ropar: डिफेंस टेक्नोलॉजी इन MTech प्रोग्राम क्या है ?
Defence Technology में MTech एक ऐसा कोर्स है, जिसमें देश की सिक्योरिटी से रिलेटेड टेक्नोलॉजी को ईजी लैंग्वेज में सिखाया जाता है. इस कोर्स में यह पढ़ाया जाता है कि आर्मी में यूज होने वाली नई मशीनें, मॉडर्न टूल, ड्रोन, रडार, कंप्यूटर सिस्टम और साइबर सिक्योरिटी कैसे काम करते हैं. IIT Ropar इस कोर्स को शुरू करने का मेन मोटिव ऐसे इंजीनियर और ऑफिसर तैयार करना है, जो टेक्नीक की मदद से देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बना सकें. इसमें सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल नॉलेज और रिसर्च पर भी ध्यान दिया जाता है.
IIT Ropar: इस कोर्स में क्या-क्या पढ़ाया जाता है ?
- मॉडर्न डिफेंस सिस्टम्स और उनका काम करने का तरीका
- साइबर सिक्योरिटी और नेटवर्क सेफ्टी
- ड्रोन और ऑटोमेटेड सिस्टम
- रडार, सेंसर और मोनिट्रिंग टेक्नीक
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा टेक्नोलॉजी का डिफेंस में यूज
यह कोर्स क्यों जरूरी है ?
आज के समय में देश की सिक्योरिटी सिर्फ बॉर्डर पर खड़े सोल्जर्स से नहीं होती, बल्कि टेक्नीक का भी बहुत बड़ा रोल होता है. दुश्मन अब ड्रोन, साइबर अटैक, हाई-टेक वेपन और डिजिटल सिस्टम का यूज करते है. ऐसे में इन चुनौतियों को समझने और उनसे निपटने के लिए टेक्निकल रूप से ट्रेंड एक्सपर्ट जरूरी हैं. Defence Technology में MTech कोर्स भारत को दूसरे देशों पर निर्भर होने से बचाता है और डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाता है. यह कोर्स देश की सिक्योरिटी को स्मार्ट, मजबूत और फ्यूचर के लिए तैयार करने के लिए बहुत जरूरी है.

बजट 2026 से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें.
यह भी पढ़ें: नॉर्थ इंडिया का उभरता हुआ यह IIT, जो बन रहा है इंजीनियरिंग छात्रों की पहली पसंद
The post अब Defence Technology में भी कर सकते हैं MTech, इस IIT ने शुरू किया नया कोर्स appeared first on Prabhat Khabar.
Source link



