
आधा भारत नहीं जानता बीटेक में Lateral Entry क्या है? जान जाएगा तो करने लगेगा Apply
BTech Lateral Entry 2025 in Hindi: 12वीं के बाद इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई के लिए कई कोर्स ट्रेंडिंग में हैं. हालांकि कई बार एडमिशन के समय सही जानकारी मिल जाए तो यह राह आसान हो जाती है. इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वालों के लिए BTech में बेस्ट ऑप्शन माना जाता है. इसके लिए BTech Lateral Entry (LE) एक शानदार विकल्प है. इस प्रोग्राम के जरिए आप सीधे BTech के दूसरे साल से पढ़ाई शुरू कर सकते हैं. यह खास मौका उन छात्रों के लिए होता है जो 10वीं या 12वीं के बाद तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर चुके हैं. आइए जानें BTech Lateral Entry 2025 के बारे में विस्तार से.
BTech Lateral Entry 2025: किसके लिए है ये कोर्स?
BTech Lateral Entry उन छात्रों के लिए है जो पहले से डिप्लोमा कर चुके हैं और अब इंजीनियरिंग में आगे बढ़ना चाहते हैं. यह रास्ता आसान तो नहीं, लेकिन सही प्लानिंग और मेहनत से यह आपका करियर बना सकता है.
BTech Lateral Entry 2025: किन ब्रांचों में मिलती है LE से एंट्री?
LE के जरिए आप कई इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन में दाखिला ले सकते हैं जिसकी लिस्ट इस प्रकार है-
- फायर प्रोटेक्शन इंजीनियरिंग
- मरीन इंजीनियरिंग
- माइनिंग इंजीनियरिंग
- पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
- सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग आदि.
इसे भी पढ़ें- UGC Defaulter List 2025: IIT और IIM जैसे बड़े संस्थान भी एंटी-रैगिंग नियमों में फेल! UGC ने दी चेतावनी
BTech Lateral Entry एंट्रेंस एग्जाम 2025 की लिस्ट
परीक्षा | परीक्षा तिथि (संभावित) |
AP ECET | जून 2025 |
TS ECET | जून 2025 |
WB JELET | सितंबर 2025. |
योग्यता क्या है?
- उम्मीदवार ने तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा इंजीनियरिंग में किया हो.
- डिप्लोमा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए
- डिप्लोमा 10वीं या 12वीं के बाद किया गया हो.
यह भी पढ़ें- पिता का साथ न मां का हाथ, फिर भी नहीं मानी हार, IIT के सफर के बाद मिली सफलता तो छलके आंसू
BTech Lateral Entry 2025: कहां होता है एडमिशन?
अधिकतर सरकारी और निजी संस्थान BTech Lateral Entry में दाखिला देने के लिए स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम कराते हैं. कुछ यूनिवर्सिटी जैसे डीम्ड या ऑटोनॉमस संस्थान अपना खुद का एग्जाम भी आयोजित कर सकते हैं.
Source link