Career Guidance

Fantastic LMS and instructors, well laid out, good speed, and explains.
  • Home
  • Blog
  • Career Guidance
  • BSc Nursing या GNM, जानें 12वीं के बाद नर्सिंग का कौन सा कोर्स बेस्ट

BSc Nursing या GNM, जानें 12वीं के बाद नर्सिंग का कौन सा कोर्स बेस्ट

  • Posted by inkinccorporation
  • Categories Career Guidance
  • Date March 13, 2026

BSc Nursing vs GNM: 12वीं के बाद मेडिकल फील्ड में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स के लिए नर्सिंग एक सेफ और अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसमें दो प्रमुख कोर्स सबसे ज्यादा पॉपुलर है BSc Nursing और GNM (General Nursing and Midwifery).

कई स्टूडेंट इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि इन दोनों में से कौन-सा कोर्स ज्यादा डिमांड में है और किससे बेहतर करियर बन सकता है. दोनों कोर्स हॉस्पिटल और हेल्थकेयर सेक्टर में नौकरी के अवसर देते हैं. आइए जानते हैं कि BSc नर्सिंग या GNM (BSc Nursing vs GNM) में अंतर क्या है और किस कोर्स का डिमांड ज्यादा होता है. 

BSc Nursing क्या है? 

BSc Nursing एक 4 साल का डिग्री कोर्स है जिसमें नर्सिंग साइंस, मेडिकल केयर, क्लिनिकल ट्रेनिंग और हेल्थ मैनेजमेंट की पढ़ाई कराई जाती है. इस कोर्स के बाद स्टूडेंट्स हॉस्पिटल, रिसर्च सेंटर और हेल्थ ऑर्गनाइजेशन में काम कर सकते हैं. इस कोर्स को करने के बाद आप स्टाफ नर्स, ICU या OT नर्स, नर्स एजुकेटर, नर्सिंग सुपरवाइजर और हेल्थकेयर मैनेजर जैसे फील्ड में करियर ऑप्शन है. BSc नर्सिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी, हाई एजुकेशन और विदेश में काम करने के अवसर ज्यादा होते हैं. 

GNM क्या है?

GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) एक 3 से 3.5 साल का डिप्लोमा कोर्स है, जिसमें मरीजों की देखभाल, बेसिक नर्सिंग और मिडवाइफरी की ट्रेनिंग दी जाती है. यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा माना जाता है, जो जल्दी नौकरी शुरू करना चाहते हैं. इस कोर्स को करने के बाद वार्ड नर्स, कम्युनिटी हेल्थ वर्कर, मिडवाइफ और स्टाफ नर्स जैसे करियर विकल्प है. हालांकि GNM के बाद भी नौकरी मिलती है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए अक्सर Post Basic BSc Nursing करना पड़ता है. 

सैलरी डिटेल्स 

BSc नर्सिंग करने के बाद स्टार्टिंग सैलरी लगभग 25,000 से 40,000 रुपये प्रति माह हो सकती है. वहीं GNM कोर्स करने के बाद सैलरी लगभग 15,000 से 25,000 रुपये प्रति माह है. एक्सपिरियंस बढ़ने के साथ BSc Nursing करने वाले स्टूडेंट्स की सैलरी 60,000 या उससे ज्यादा भी हो सकती है, जबकि GNM कोर्स में यह अपेक्षाकृत कम होती है. 

BSc Nursing vs GNM: डिमांड किसकी ज्यादा है? 

हॉस्पिटल और हेल्थकेयर सेक्टर में दोनों कोर्स (BSc Nursing vs GNM) की जरूरत होती है. अगर आप लंबे समय तक बेहतर करियर, ज्यादा सैलरी और विदेश में अवसर चाहते हैं, तो BSc Nursing बेहतर ऑप्शन माना जाता है. वहीं अगर आप जल्दी नौकरी शुरू करना चाहते हैं और बाद में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, तो GNM भी अच्छा चॉइस हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: UK में MBA करने का है सपना! इन टॉप यूनिवर्सिटीज में पाएं बेहतर करियर

The post BSc Nursing या GNM, जानें 12वीं के बाद नर्सिंग का कौन सा कोर्स बेस्ट appeared first on Prabhat Khabar.


Source link

  • Share:
inkinccorporation

Previous post

Gujarat board to introduce vocational education in private schools from new academic year, ETEducation
March 13, 2026

Next post

Is Data Science a Good Career? Jobs, Salary & Future Scope
March 13, 2026

You may also like

IIT-Kharagpur-AI-Course-Launched.jpg
IIT खड़गपुर ने लॉन्च किए 4 AI Course, जॉब के साथ भी बन सकते हैं टेक लीडर
April 14, 2026
Top-BCA-Colleges-in-Bihar.jpg
12वीं के बाद करना है BCA? ये हैं बिहार के टॉप कॉलेज
April 14, 2026
Construction-Engineering.jpg
क्या होता है कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग? इस यूनिवर्सिटी से करें पढ़ाई
April 14, 2026

Product categories

  • Accessories (7)
  • Cookware (3)
  • Culinary (5)
  • Postcard (3)
  • Uncategorized (0)

Products

  • A Beginner Crash Course Guide
    A Beginner Crash Course Guide $9.00 Add to cart
  • A Magic School for Girls Chapter
    A Magic School for Girls Chapter $9.50 Add to cart
  • A Memoir of a Life Interrupted
    A Memoir of a Life Interrupted $9.60 Add to cart