Career Guidance

Fantastic LMS and instructors, well laid out, good speed, and explains.
  • Home
  • Blog
  • Career Guidance
  • आंखों में समस्या पर…हौसला कम नहीं, JPSC में इतनी रैंक लाकर चमके ‘रौशन’

आंखों में समस्या पर…हौसला कम नहीं, JPSC में इतनी रैंक लाकर चमके ‘रौशन’

  • Posted by inkinccorporation
  • Categories Career Guidance
  • Date July 29, 2025
  • Comments 0 comment

JPSC Success Story in Hindi 2025: हर किसी के सपनों की एक अलग उड़ान होती है और जब मेहनत के पंख मिलते हैं, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रह जाता. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है झारखंड में डोमचांच नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 के निवासी रौशन कुमार चंद्रवंशी ने, जिन्होंने JPSC परीक्षा में 340वीं रैंक हासिल कर अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है. आइए विस्तार से जानें रौशन कुमार की सफलता की कहानी (JPSC Success Story of Roshan Kumar in Hindi 2025) जो आपको आगे बढ़ने का हौसला देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरीप्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

शिक्षा और संघर्ष से भरी यात्रा (Roshan Kumar JPSC Success Story)

रौशन की शुरुआती पढ़ाई नर्सरी से कक्षा 5वीं तक सरस्वती ज्ञान मंदिर डोमचांच में हुई. इसके बाद उन्होंने मैट्रिक तक श्री महेश एकेडमी, इंटरमीडिएट इंटर कॉलेज डोमचांच और फिर JJ कॉलेज, झुमरी तिलैया से बीएससी (गणित ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की. रौशन ने अपने करियर की शुरुआत गोविंदपुर के नगर कियारी क्षेत्र में ग्रामीण डाकिया के रूप में की, जहां उन्होंने डेढ़ वर्षों तक सेवा दी. इसी दौरान वे JPSC की तैयारी में जुटे रहे. वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं.

यह भी पढ़ें- शर्मनाक! 70000 सैलरी, फिर भी Eleven की स्पेलिंग नहीं लिख पाए मास्टर साहब, बच्चों के सामने फजीहत

परिवार और मार्गदर्शन बना सफलता की चाबी (JPSC Success Story)

रौशन की सफलता के पीछे उनके भाई संजीव कुमार चंद्रवंशी का मार्गदर्शन अहम रहा. उन्होंने बताया कि उनकी आंखों में समस्या थी, ऐसे में उनकी बहन स्नेहा कुमारी ने परीक्षा की तैयारी में मदद की. इसके साथ ही रामा कृष्णा IAS एकेडमी के शिक्षक विमाट शांडिल्य का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा.

सफलता का श्रेय इन्हें दिया.. (JPSC Success Story)

रौशन ने अपनी सफलता का श्रेय मां नीतू देवी, चाचा नवल किशोर राम, प्रवीण राम, जीतेन्द्र कुमार, उज्ज्वल कुमार, अनिकेत कुमार, अभिषेक वर्मा, विकास कुमार सहित अपने पूरे परिवार और दोस्तों को दिया.

मिली शुभकामनाएं (JPSC Success Story of Roshan Kumar in Hindi 2025)

रौशन की सफलता पर नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार मेहता, समाजसेवी महेन्द्र प्रसाद वर्मा, श्री महेश एकेडमी के निदेशक सुनील सिंहा सहित कई स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें- Success Story: दो बहनें, एक सपना और अब दोनों अफसर! झारखंड के चान्हों की दिव्या और विद्या ने JPSC में गाड़ा झंडा


Source link

  • Share:
inkinccorporation

Previous post

सिर्फ अच्छी सैलरी और जॉब के ऑप्शन नहीं, ये हैं MBA कोर्स के 5 बड़े फायदे
July 29, 2025

Next post

Three Free Ways to Support Your Texas Student This School Year
July 29, 2025

You may also like

IIT-Kharagpur-AI-Course-Launched.jpg
IIT खड़गपुर ने लॉन्च किए 4 AI Course, जॉब के साथ भी बन सकते हैं टेक लीडर
April 14, 2026
Top-BCA-Colleges-in-Bihar.jpg
12वीं के बाद करना है BCA? ये हैं बिहार के टॉप कॉलेज
April 14, 2026
Construction-Engineering.jpg
क्या होता है कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग? इस यूनिवर्सिटी से करें पढ़ाई
April 14, 2026

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Product categories

  • Accessories (7)
  • Cookware (3)
  • Culinary (5)
  • Postcard (3)
  • Uncategorized (0)

Products

  • A Beginner Crash Course Guide
    A Beginner Crash Course Guide $9.00 Add to cart
  • A Magic School for Girls Chapter
    A Magic School for Girls Chapter $9.50 Add to cart
  • A Memoir of a Life Interrupted
    A Memoir of a Life Interrupted $9.60 Add to cart