Career

Fantastic LMS and instructors, well laid out, good speed, and explains.
  • Home
  • Blog
  • Career
  • Success Story: कौन हैं IAS मनीषा धार्वे? जो बन गईं लाखों युवाओं की रोल मॉडल, MP सरकार ने भी किया सम्मान

Success Story: कौन हैं IAS मनीषा धार्वे? जो बन गईं लाखों युवाओं की रोल मॉडल, MP सरकार ने भी किया सम्मान

  • Posted by inkinccorporation
  • Categories Career
  • Date January 13, 2026

Last Updated:January 13, 2026, 23:18 IST

IAS Success Story: MP में खरगोन जिले की मनीषा धार्वे की कहानी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल है. सीमित संसाधनों के बीच पली-बढ़ी मनीषा ने अपने सपनों को पंख दिए और यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास कर न सिर्फ अपना सपना पूरा किया, बल्कि पूरे जिले और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया. वह प्रदेश की पहली आदिवासी महिला IAS बनकर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं.

First Tribal Woman IAS MP, Manisha dharve IAS Success Story, Inspirational IAS Story, Khargone femous personality, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

मनीषा धार्वे आज खरगोन जिले की सबसे चर्चित और सम्मानित फेमस पर्सनालिटी में शामिल हैं. उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों और लगातार मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. आदिवासी समुदाय से आने वाली IAS मनीषा ने अपने संघर्ष से नई पहचान बनाई है.

First Tribal Woman IAS MP, Manisha dharve IAS Success Story, Inspirational IAS Story, Khargone femous personality, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

बता दें कि जिले के झिरनिया ब्लॉक के छोटे से गांव बोंदरान्या की रहने वाली मनीषा धार्वे का जन्म 30 जून 1999 को हुआ. 27 वर्षीय मनीषा जनजातीय समुदाय से आती हैं और अपने गांव की पहली ऐसी बेटी हैं, जिन्होंने UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास किया. उनकी इस उपलब्धि ने आदिवासी समाज में शिक्षा को लेकर नई उम्मीद जगाई है और युवाओं को आगे बढ़ने का हौसला दिया है.

First Tribal Woman IAS MP, Manisha dharve IAS Success Story, Inspirational IAS Story, Khargone femous personality, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

मनीषा की इस सफलता में उनके परिवार की सबसे बड़ी भूमिका रही है. उनकी मां जमना धार्वे और पिता गंगाराम धार्वे दोनों सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. पिता गंगाराम पहले इंदौर में इंजीनियर थे, लेकिन समाज के बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर शिक्षक बनना चुना.

Add News18 as
Preferred Source on Google

First Tribal Woman IAS MP, Manisha dharve IAS Success Story, Inspirational IAS Story, Khargone femous personality, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

परिवार ने शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी. इसी सोच के चलते मनीषा और उनके भाई-बहन की पढ़ाई सरकारी स्कूलों में ही करवाई गई. मनीषा घर की बड़ी बेटी हैं और उनके छोटे भाई का नाम विकास धार्वे है. सादा जीवन और शिक्षा के संस्कारों ने मनीषा को मजबूत आधार दिया.

First Tribal Woman IAS MP, Manisha dharve IAS Success Story, Inspirational IAS Story, Khargone femous personality, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

मनीषा की शुरुआती शिक्षा गांव की आंगनबाड़ी से हुई. इसके बाद उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल से पूरी की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने इंदौर के होलकर कॉलेज से बीएससी कंप्यूटर साइंस की डिग्री हासिल की, यहीं से उनके जीवन को एक नई दिशा मिली.

First Tribal Woman IAS MP, Manisha dharve IAS Success Story, Inspirational IAS Story, Khargone femous personality, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

कॉलेज के दौरान दोस्तों ने उनके टेलेंट को पहचाना और उन्हीं के सुझाव पर मनीषा ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की. हालांकि, यह राह आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. लगातार प्रयासों और कठिन मेहनत के बाद वर्ष 2023 में उनके चौथे प्रयास में सफलता मिली और उन्हें UPSC में 257वीं रैंक प्राप्त हुई.

First Tribal Woman IAS MP, Manisha dharve IAS Success Story, Inspirational IAS Story, Khargone femous personality, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

मनीषा का मानना है कि जब सरकार की योजनाएं गांव तक सही तरीके से पहुंचती हैं, तो लोगों का जीवन बदल सकता है. उन्होंने खुद सरकारी योजनाओं का लाभ पाया, जिसने उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया. इसी अनुभव के आधार पर वह भविष्य में ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस करना चाहती हैं.

First Tribal Woman IAS MP, Manisha dharve IAS Success Story, Inspirational IAS Story, Khargone femous personality, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

आंगनबाड़ी से IAS बनने तक का मनीषा धार्वे का सफर आज सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं है. कई युवाओं ने उनसे प्रेरणा लेकर अपने इरादों को मजबूत किया है. फिलहाल, मनीषा बतौर प्रशिक्षु उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों में ट्रेनिंग ले रही हैं.

First Published :

January 13, 2026, 23:18 IST

homecareer

कौन हैं IAS मनीषा धार्वे? लाखों युवाओं की रोल मॉडल, MP सरकार ने भी किया सम्मान

Source link

  • Share:
inkinccorporation

Previous post

Directive on conduct to principals, staff of non-aided colleges, ETEducation
January 13, 2026

Next post

Top 10 French Language Courses in Gurgaon with Jobs: 2026
January 13, 2026

You may also like

HYP_5751415_cropped_08022026_083707_fb_img_1770516806822_water_1-16×9.jpg
कम पैसों में ही खड़ा कर सकते हैं खुद का बिजनेस, ये 8 छोटे व्यापार बनेंगे कमाई का जरिया
February 8, 2026
k-2-2026-02-78890c22a695d159499183827acef978-16×9.jpg
‘अगर मैं शून्य हूं, तो मैं बहुत कुछ हूं’… किसान का बेटा कैसा बना अधिकारी? जानिए सफलता की कहानी
February 8, 2026
Untitled-design-2-2026-02-bc4030512e9b1e4ca59c502cf7e5a9c9-16×9.jpg
33% का लक्ष्य, 90% की उम्मीद…इंग्लिश में अच्छे अंक लाने का ये सबसे धांसू तरीका, फरीदबाद की टीचर ने बताई ट्रिक
February 6, 2026

Product categories

  • Accessories (7)
  • Cookware (3)
  • Culinary (5)
  • Postcard (3)
  • Uncategorized (0)

Products

  • A Beginner Crash Course Guide
    A Beginner Crash Course Guide $9.00 Add to cart
  • A Magic School for Girls Chapter
    A Magic School for Girls Chapter $9.50 Add to cart
  • A Memoir of a Life Interrupted
    A Memoir of a Life Interrupted $9.60 Add to cart