Career Guidance

Fantastic LMS and instructors, well laid out, good speed, and explains.
  • Home
  • Blog
  • Career Guidance
  • Hotel Management or BBA, 12वीं के बाद क्या चुने? जानिए जॉब स्कोप

Hotel Management or BBA, 12वीं के बाद क्या चुने? जानिए जॉब स्कोप

  • Posted by inkinccorporation
  • Categories Career Guidance
  • Date January 13, 2026

Hotel Management or BBA: 12वीं के बाद हर स्टूडेंट्स के मन में यही सवाल होता है कि कौन-सा कोर्स किया जाए, जिससे अच्छा करियर और एक स्टेबल जॉब मिल सके. आज के समय में होटल मैनेजमेंट और BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एप्लीकेशन) दो ऐसे कोर्स हैं, जो स्टूडेंट्स के बीच काफी पॉपुलर है. दोनों ही कोर्स अलग-अलग सेक्टर से जुड़े हुए हैं और इनमें जॉब के स्कोप भी अच्छे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन दोनों कोर्स (Hotel Management or BBA) में क्या अंतर है और किसमें स्टूडेंट्स के लिए करियर के बेहतर विकल्प मौजूद है.

Hotel Management कोर्स क्या है ?

होटल मैनेजमेंट एक प्रोफेशनल कोर्स है, जिसमें होटल, रेस्टोरेंट, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से रिलेटेड ट्रेनिंग दी जाती है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस, हाउसकिपिंग, कस्टमर सर्विस और होटल एडमिनिस्ट्रेशन जैसी चीजें सिखाई जाती है. Hotel Management कोर्स करने के बाद देश-विदेश में जॉब के अच्छे मौके मिलते हैं. इस फील्ड में स्किल और एक्सपीरियंस बढ़ने के साथ-साथ सैलरी भी तेजी से बढ़ती है. होटल मैनेजमनेट कोर्स करने के बाद होटल मैनेजर, फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव, फूड एंड बेवरेज मैनेजर, टूरिज्म और ट्रैवल मैनेजर और किचन सुपरवाइजर बन सकते हैं.

BBA कोर्स क्या है ?

बीबीए एक मैनेजमेंट कोर्स है, जो स्टूडेंट्स को बिजनेस, मार्केटिंग, फाइनेंस, HR, मैनेजमेंट और स्टार्ट-अप वर्ल्ड के लिए तैयार करता है. BBA कोर्स में मार्केटिंग मैनेजमेंट, फाइनेंशियल अकाउंटिंग, बिजनेस इकोनॉमिक्स, एंटरप्रेन्योरशिप, प्रिंसिपल ऑफ मैनेजमेंट और Human Resource Management जैसे सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाते हैं. बीबीए करने के बाद प्राइवेट सेक्टर में MNC कंपनियां, बैंक और फाइनेंस सेक्टर, डिजिटल मार्केटिंग एजेंसिया और स्टार्टअप्स में कई तरह के जॉब मिलते हैं. इस कोर्स को करने के बाद बिजनेस एग्जीक्यूटिव, मार्केटिंग ऑफिसर, HR एग्जीक्यूटिव, बिजनेस एनालिस्ट और सेल्स मैनेजर जैसे फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरीप्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

Hotel Management or BBA : कौन-सा बेहतर

आपको ट्रैवल, कस्टमर हैंडलिंग, हॉस्पिटैलिटी और प्रैक्टिकल वर्क पसंद है, तो होटल मैनेजमेंट कोर्स आपके लिए बेहतर विकल्प होगा. अगर आपकी रुचि बिजनेस, मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट जॉब या आगे चलकर MBA कोर्स करने में है, तो बीबीए कोर्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा. सही कोर्स का (Hotel Management or BBA) सिलेक्शन करना स्टूडेंट्स की अपनी रुचि, स्किल्स और फ्यूचर गोल पर डिपेंड करता है.

यह भी पढ़ें : Animation या BCA, 12वीं के बाद IT सेक्टर जॉब के लिए बेस्ट कौन




Source link

  • Share:
inkinccorporation

Previous post

मधेपुरा के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, हर प्रखंड में लगेगा जॉब कैंप, 350 पदों पर होगी बहाली
January 13, 2026

Next post

Top Frequently Used French Words you Need to Know before you Travel
January 13, 2026

You may also like

IIT-Kharagpur-AI-Course-Launched.jpg
IIT खड़गपुर ने लॉन्च किए 4 AI Course, जॉब के साथ भी बन सकते हैं टेक लीडर
April 14, 2026
Top-BCA-Colleges-in-Bihar.jpg
12वीं के बाद करना है BCA? ये हैं बिहार के टॉप कॉलेज
April 14, 2026
Construction-Engineering.jpg
क्या होता है कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग? इस यूनिवर्सिटी से करें पढ़ाई
April 14, 2026

Product categories

  • Accessories (7)
  • Cookware (3)
  • Culinary (5)
  • Postcard (3)
  • Uncategorized (0)

Products

  • A Beginner Crash Course Guide
    A Beginner Crash Course Guide $9.00 Add to cart
  • A Magic School for Girls Chapter
    A Magic School for Girls Chapter $9.50 Add to cart
  • A Memoir of a Life Interrupted
    A Memoir of a Life Interrupted $9.60 Add to cart