
BTech Data Engineering क्यों है Computer Science से बेहतर करियर ऑप्शन? जानें

BTech Data Engineering: आज तक इंजीनियरिंग की दुनिया में Computer Science (CSE) को ही सबसे सेफ और बेस्ट ऑप्शन माना जाता रहा है. हर स्टूडेंट का सपना होता है CSE लेकर टेक इंडस्ट्री में जगह बनाना. लेकिन अब टेक्नोलॉजी का फोकस बदल रहा है. आज सिर्फ कोड लिखना काफी नहीं, बल्कि डेटा को समझना, मैनेज करना और उससे डीसीजन लेना सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है. अब BTech डेटा इंजीनियरिंग तेजी से उभरकर सामने आ रहा है और इसे आने वाले समय का अगला टेक लीडर बनाने वाली ब्रांच माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि BTech Data Engineering क्या है, और इसकी डिमांड क्यों बढ़ रही है.
BTech Data Engineering क्या है ?
बीटेक डेटा इंजीनियरिंग एक ऐसी इंजीनियरिंग ब्रांच है जिसमें स्टूडेंट्स को यह सिखाया जाता है कि बड़े पैमाने पर डेटा को कैसे इकट्ठा किया जाए. उसे सही तरीके से स्टोर किया जाए और फिर उसे प्रोसेस करके यूजफूल इंफॉर्मेशन में बदला जाए. यह कोर्स डेटा की बैकबोन बनाने पर फोकस करता है, जिस पर AI, Machine Learning और Data Science जैसी टेक्नोलॉजी काम करती हैं.
इस कोर्स में स्टूडेंट्स सीखते हैं कि कंपनियों का डेटा कैसे फ्लो करता है, उसे कैसे मैनेज किया जाता है और कैसे रॉ डेटा को बिजनेस और टेक्नोलॉजी के फैसलों के लिए यूज किया जाता है. BTech Data Engineering उन स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है, जो डेटा, टेक्नोलॉजी और लॉजिक के साथ काम करके फ्यूचर की स्मार्ट टेक इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहते हैं.
Data Engineering की डिमांड क्यों बढ़ रही है?
आज की दुनिया डेटा पर चल रही है. मोबाइल ऐप से लेकर बैंक, हॉस्पिटल और सरकार तक. हर जगह रोजाना लाखों-करोड़ों डेटा बन रहा है. इसी वजह से Data Engineering की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.
- AI और Machine Learning का बढ़ता यूज
- Big Data का एक्सप्लोजन
- Cloud Technology का बढ़ता रोल
- Skilled Professionals की कमी
कंप्यूटर साइंस से अलग क्यों है डेटा इंजीनियरिंग ?
कंप्यूटर साइंस ज्यादातर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और प्रोग्रामिंग पर फोकस करता है. वहीं डेटा इंजीनियरिंग का काम डेटा की मजबूत नींव बनाना, AI और डेटा साइंस के सही डेटा उपलब्ध कराना होता है. आज मशीन लर्निंग, AI और ऑटोमेशन का आधार डेटा है और डेटा इंजीनियर वही होता है, जो इस बेस को संभालता है.
BTech Data Engineering Career Scope: करियर स्कोप
डेटा इंजीनियरिंग आज और आने वाले समय में सबसे स्ट्रॉन्ग टेक फील्ड्स में से एक मानी जाती है. BTech डेटा इंजीनियरिंग करने के बाद स्टूडेंट्स डेटा इंजीनियर, बिग डेटा डेवलपर, क्लाउड डेटा इंजीनियर, एनलिटिक्स इंजीनियर और डेटा प्लेटफॉर्म इंजीनियर जैसे प्रोफाइल्स में काम कर सकते हैं. आज डेटा इंजीनियरों की डिमांड बैंकिंग एंड फाइनेंस, IT एंड सॉफ्टवेयर कंपनीज, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स और गवर्नमेंट एंड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स इन सेक्टरर्स में है.
यह भी पढ़ें: CSE का क्रेज हुआ पुराना, यह BTech ब्रांच बन रही है सबसे पावरफुल
The post BTech Data Engineering क्यों है Computer Science से बेहतर करियर ऑप्शन? जानें appeared first on Prabhat Khabar.
Source link



