
कम पैसों में ही खड़ा कर सकते हैं खुद का बिजनेस, ये 8 छोटे व्यापार बनेंगे कमाई का जरिया
Last Updated:
आज के समय में नौकरी के साथ या बिना नौकरी के भी लोग अपना छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन सबसे बड़ी परेशानी होती है कि शुरुआत कहां से करें. कई लोगों को लगता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए बहुत पैसे चाहिए, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. अगर सही प्लानिंग और मेहनत हो तो कम लागत में भी अच्छा काम शुरू किया जा सकता है. आज हम आपको ऐसे आसान बिजनेस आइडिया बताने वाले हैं.

अगर आप कम पैसों में अपना काम शुरू करना चाहते हैं, तो ब्रेकफास्ट ज्वाइंट अच्छा ऑप्शन है. सबसे पहले ऐसी जगह देखें जहां स्कूल, कॉलेज या ऑफिस ज्यादा हों. शुरुआत में ज्यादा आइटम रखने की जरूरत नहीं है, सिर्फ चाय, पराठा, पोहा या समोसा से काम शुरू करें. स्वाद अच्छा और साफ-सफाई बढ़िया रखेंगे, तो ग्राहक खुद बढ़ेंगे और धीरे-धीरे कमाई भी मजबूत हो जाएगी.

अगर आप कम निवेश में रोज कमाई चाहते हैं, तो जूस और शिकंजी काउंटर अच्छा विकल्प है. सबसे पहले भीड़ वाली जगह चुनें, जैसे मार्केट या हॉस्पिटल के पास मौसमी फलों से जूस बनाकर बेचें, ताकि लागत कम रहे. साफ-सफाई और ताजगी का ध्यान रखें. अगर स्वाद और क्वालिटी अच्छी होगी, तो ग्राहक बार-बार आएंगे और आपकी कमाई तेजी से बढ़ सकती है.

अगर आपको खाना बनाना पसंद है, तो टिफिन सर्विस से शुरुआत कर सकते हैं. पहले आसपास के ऑफिस या स्टूडेंट्स से बात करें और उनकी जरूरत समझें. कम लोगों से काम शुरू करें, ताकि क्वालिटी बनी रहे. अगर आप नई रेसिपी सिखा सकते हैं, तो कुकरी क्लास भी चला सकते हैं. यह काम भरोसे और स्वाद के दम पर आगे बढ़ता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपको फोटो खींचने का शौक है, तो इसे कमाई में बदला जा सकता है. शुरुआत छोटे इवेंट से करें, ताकि अनुभव मिल सके. अपने काम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते रहें. इससे लोग आपके काम को देख पाते हैं. धीरे-धीरे शादी और बड़े कार्यक्रमों के ऑर्डर मिलने लगते हैं, जिससे काम का दायरा बढ़ता जाता है.

अगर आपको हाथ से चीजें बनाना पसंद हैं, तो यह काम घर से भी शुरू किया जा सकता है. पहले कम मात्रा में सामान बनाकर लोगों की पसंद समझें. आजकल ज्वेलरी, पर्स, सजावटी समान लोग बहुत खरीदते हैं. सोशल मीडिया या लोकल बाजार से बिक्री शुरू करें. डिजाइन में नए प्रयोग करते रहना इस काम की खास बात होती है. आजकल लोग यूनिक और हाथ से बनी चीजों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिससे कम लागत में अच्छा मुनाफा मिल सकता है.

अगर आपको किसी विषय पर बात करना या जानकारी देना पसंद हैं, तो ब्लॉगिंग या यूट्यूब अच्छा जरिया बन सकता है. शुरुआत में ऐसा विषय चुनें, जिसे आप लंबे समय तक कर सकें. नियमित कंटेंट डालना जरूरी होता है. शुरुआत में कम लोग जुड़ते हैं. जब दर्शक बढ़ते हैं, तो विज्ञापन और प्रमोशन से कमाई शुरू हो जाती है. आज कई लोग इससे लाखों रुपये कमा रहे हैं.

सिलाई और कढ़ाई ऐसा काम है, जो घर से भी शुरू किया जा सकता है. शादी विवाह और त्योहारों के सीजन में सिलाई के कपड़ों की मांग बढ़ जाती है. महिलाएं इस काम से घर बैठे अच्छी कमाई कर सकती हैं. डिजाइनर फिटिंग अच्छी रही, तो धीरे-धीरे ऑर्डर बढ़ने लगते हैं और इससे बुटीक के रूप में भी आगे बढ़ाया जा सकता है.
Source link



