
इंजीनियरिंग का गेम ओवर, रातों-रात अमीर बनने के लिए करें ये 5 MBA कोर्स

Top MBA Courses: फिर चाहे आप इंजीनियरिंग के स्टूडेंट हों या कॉमर्स के, MBA करने से न सिर्फ डिग्री बढ़ती है बल्कि नौकरी के साथ-साथ मौके भी मिलते हैं. हर साल बड़ी संख्या में, करीब 3 लाख स्टूडेंट्स MBA के लिए अप्लाई करते हैं. अब इससे आप समझ जाएं कि MBA का कोर्स कितना डिमांड में है.
MBA एक बहुत ही विस्तृत कोर्स है. MBA के बाद मजबूत करियर बनाने के लिए सही स्पेशलाइजेशन चुनना बेहद जरूरी होता है. यहां हम आपको MBA की ऐसी 5 ब्रांच बता रहे हैं, जिनकी डिग्री आपको हाई-अर्नर (High Earner MBA Course) बना सकती है.
MBA इन फाइनेंस में करियर स्कोप
अगर आपको नंबरों और पैसों से प्यार है, तो यह फील्ड आपके लिए सोने की खान है.
- जॉब्स: इन्वेस्टमेंट बैंकर, फाइनेंशियल एडवाइजर
- कंपनियां: JP Morgan, Goldman Sachs, SBI, HDFC
- MBA इन फाइनेंस सैलरी: शुरुआती पैकेज 10 लाख से 30 लाख प्रति साल तक होता है
MBA इन मार्केटिंग में करियर स्कोप
जो दिखता है, वही बिकता है. अगर आपमें बातचीत और कम्युनिकेशन का जादू है, तो आप मार्केटिंग के किंग बन सकते हैं.
- जॉब्स: ब्रांड मैनेजर, सेल्स हेड, डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट
- कंपनियां: Google, Amazon, Unilever, Coca-Cola
- MBA इन मार्केटिंग सैलरी: पैकेज आसानी से 8 लाख से 25 लाख सालाना तक मिल जाता है.
MBA इन बिजनेस एनालिटिक्स में करियर स्कोप
आज हर चीज डेटा पर चल रही है. जो डेटा को समझ गया, वही बॉस बनता है. इसलिए डेटा एक्सपर्ट बनने के लिए यह बेस्ट MBA ब्रांच है.
- जॉब्स: डेटा एनालिस्ट, बिजनेस कंसल्टेंट
- कंपनियां: Microsoft, Accenture, IBM
- MBA इन बिजनेस एनालिटिक्स सैलरी: यहां टैलेंट की बहुत कद्र है, पैकेज 12 लाख से 35 लाख रुपये सालाना तक जा सकता है
MBA इन ह्यूमन रिसोर्स में करियर स्कोप
HR को कंपनी की रीढ़ कहा जाता है. इनका काम होता है सही टैलेंट चुनना और ऑर्गनाइजेशन को सही तरीके से चलाना.
- जॉब्स: HR मैनेजर, टैलेंट एक्विजिशन हेड
- कंपनियां: Reliance, TCS, Infosys
- MBA इन HR सैलरी: 7 लाख से 20 लाख प्रति साल
MBA इन ऑपरेशंस में करियर स्कोप
ये पर्दे के पीछे के असली हीरो होते हैं. समय पर डिलीवरी और फैक्ट्री का सही तरीके से चलना ऑपरेशंस पर ही निर्भर करता है.
- जॉब्स: सप्लाई चेन मैनेजर, ऑपरेशंस हेड
- कंपनियां: Flipkart, Zomato, FedEx
- MBA इन ऑपरेशंस सैलरी: 9 लाख से 22 लाख सालाना
यह भी पढ़ें- CSE का क्रेज हुआ पुराना, यह BTech ब्रांच बन रही है सबसे पावरफुल
The post इंजीनियरिंग का गेम ओवर, रातों-रात अमीर बनने के लिए करें ये 5 MBA कोर्स appeared first on Prabhat Khabar.
Source link



