Career Guidance

Fantastic LMS and instructors, well laid out, good speed, and explains.
  • Home
  • Blog
  • Career Guidance
  • सरकार का AI for All स्कीम, फ्री में करें 6 एआई कोर्स

सरकार का AI for All स्कीम, फ्री में करें 6 एआई कोर्स

  • Posted by inkinccorporation
  • Categories Career Guidance
  • Date February 12, 2026

AI for All Scheme: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI हर फील्ड में तेजी से बढ़ रहा है. पढ़ाई, नौकरी, बिजनेस, मेडिकल और खेल तक में AI का इस्तेमाल हो रहा है. ऐसे में सरकार ने युवाओं और स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार मौका दिया है. AI for All Scheme के तहत अब आप घर बैठे बिल्कुल फ्री में AI से जुड़े कोर्स कर सकते हैं.

स्वयं पोर्टल (SWAYAM Portal) पर इस स्कीम के तहत कई खास कोर्स शुरू किए गए हैं, जो IIT मद्रास प्रेरणा प्रोग्राम के जरिए चलाए जा रहे हैं. ये कोर्स न सिर्फ फ्री हैं, बल्कि इनमें क्रेडिट भी मिलता है, जो आगे पढ़ाई और करियर में काम आ सकता है. आइए इन कोर्स के बारे में जानते हैं.

AI for All स्कीम क्या है?

AI for All स्कीम का मकसद देश के युवाओं को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ना है. सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग AI सीखें और डिजिटल इंडिया का हिस्सा बनें. इस योजना के तहत छात्रों, शिक्षकों और कामकाजी लोगों को AI की बेसिक और एडवांस जानकारी दी जाती है. इसमें 6 कोर्स शुरू किए गए हैं.

Table of Contents

  • AI for All स्कीम क्या है?
  • AI for All स्कीम के फ्री कोर्स
  • कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाता है?
  • AI फॉर एजुकेटर्स कोर्स

AI for All स्कीम के फ्री कोर्स

कोर्स का नाम समय भाषा फीस
AI / ML using Python 36 घंटे हिंदी फ्री
क्रिकेट एनालिटिक्स और AI 25 घंटे हिंदी फ्री
AI फॉर एजुकेटर्स 40 घंटे हिंदी फ्री
AI इन फिजिक्स 45 घंटे हिंदी फ्री
AI इन केमिस्ट्री 45 घंटे हिंदी फ्री
AI इन एकाउंटिंग 45 घंटे हिंदी फ्री

कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाता है?

  • AI इन एकाउंटिंग कोर्स में छात्रों को बताया जाता है कि AI का इस्तेमाल अकाउंटिंग और फाइनेंस में कैसे होता है. इसमें Python और डेटा एनालिसिस सिखाया जाता है.
  • AI इन केमिस्ट्री कोर्स में दवा बनाना, रिएक्शन समझना और केमिकल प्रॉपर्टी की भविष्यवाणी करना सिखाया जाता है.
  • AI इन फिजिक्स में मशीन लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क से फिजिक्स की समस्याएं हल करना सिखाया जाता है.
  • AI फॉर एजुकेटर्स कोर्स शिक्षकों के लिए बनाया गया है. इसमें पढ़ाने के नए तरीके, डिजिटल टूल्स और AI से पढ़ाई आसान बनाने के तरीके सिखाए जाते हैं.
  • क्रिकेट एनालिटिक्स और AI कोर्स में खेल से जुड़े डेटा को समझना, परफॉर्मेंस एनालिसिस और रिपोर्ट बनाना सिखाया जाता है.
  • AI / ML using Python कोर्स में बेसिक से लेकर एडवांस तक AI और मशीन लर्निंग सिखाई जाती है.

AI for All Courses Details Check Here

AI फॉर एजुकेटर्स कोर्स

AI फॉर एजुकेटर्स कोर्स खासतौर पर शिक्षकों के लिए बनाया गया है. इसका मकसद है कि टीचर नई टेक्नोलॉजी की मदद से पढ़ाई को और आसान, मजेदार और असरदार बना सकें. इस कोर्स में AI और डिजिटल टूल्स का सही इस्तेमाल करना सिखाया जाता है, ताकि क्लासरूम और ऑनलाइन पढ़ाई दोनों बेहतर बन सके.

AI फॉर एजुकेटर्स कोर्स को 8 अलग-अलग मॉड्यूल में पूरा कराया जाएगा. इसमें मॉड्यूल वाइज कोर्स की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं-

  • Module 1 में Generative AI टूल्स, सही सवाल पूछने की तकनीक और डिजिटल पढ़ाने के तरीके सिखाए जाते हैं.
  • Module 2 में पढ़ाई को मजेदार बनाने के तरीके बताए जाते हैं, जैसे गेम के जरिए पढ़ाना, कहानी से समझाना और एक्टिविटी करवाना.
  • Module 3 में AI की मदद से लेसन प्लान, क्विज और असेसमेंट तैयार करना सिखाया जाता है, जिससे टीचर्स का समय बचता है.
  • Module 4 में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए Canva, Animation, AR और VR जैसे टूल्स का इस्तेमाल सिखाया जाता है.
  • Module 5 में एग्जाम से जुड़े काम जैसे सवाल बनाना, कॉपी चेक करना और OMR शीट जांचना सिखाया जाता है.
  • Module 6 में Physics, Accounting और Chemistry जैसे विषयों में AI का सही इस्तेमाल बताया जाता है.
  • Module 7 में अलग-अलग तरह के बच्चों के लिए पढ़ाई आसान बनाने की तकनीक दी जाती है.
  • Module 8 में Google Meet, Zoom और Otter.ai जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सही इस्तेमाल सिखाया जाता है.

इस कोर्स (AI for All Scheme) को करने के बाद टीचर्स का पढ़ाने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है. वे स्मार्ट क्लास चला सकते हैं. टीचर्स का काम जल्दी और आसान हो जाता है. रिपोर्ट बनाना, पेपर तैयार करना और रिजल्ट निकालना आसान हो सकता है. इससे उनकी प्रोफाइल मजबूत होती है और प्रमोशन या नई नौकरी के मौके बढ़ते हैं.

यह भी पढ़ें: Data Science या AI, फ्यूचर में कौन ज्यादा फायदेमंद

The post सरकार का AI for All स्कीम, फ्री में करें 6 एआई कोर्स appeared first on Prabhat Khabar.


Source link

  • Share:
inkinccorporation

Previous post

Lessons from Darwin for Modern Classrooms, ETEducation
February 12, 2026

Next post

Unlock Growth With AI And Machine Learning
February 12, 2026

You may also like

IIT-Kharagpur-AI-Course-Launched.jpg
IIT खड़गपुर ने लॉन्च किए 4 AI Course, जॉब के साथ भी बन सकते हैं टेक लीडर
April 14, 2026
Top-BCA-Colleges-in-Bihar.jpg
12वीं के बाद करना है BCA? ये हैं बिहार के टॉप कॉलेज
April 14, 2026
Construction-Engineering.jpg
क्या होता है कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग? इस यूनिवर्सिटी से करें पढ़ाई
April 14, 2026

Product categories

  • Accessories (7)
  • Cookware (3)
  • Culinary (5)
  • Postcard (3)
  • Uncategorized (0)

Products

  • A Beginner Crash Course Guide
    A Beginner Crash Course Guide $9.00 Add to cart
  • A Magic School for Girls Chapter
    A Magic School for Girls Chapter $9.50 Add to cart
  • A Memoir of a Life Interrupted
    A Memoir of a Life Interrupted $9.60 Add to cart