Career Guidance

Fantastic LMS and instructors, well laid out, good speed, and explains.
  • Home
  • Blog
  • Career Guidance
  • जंगलों से प्यार है! साउथ अफ्रीका से करें ये कोर्स, पाएं लाखों का पैकेज

जंगलों से प्यार है! साउथ अफ्रीका से करें ये कोर्स, पाएं लाखों का पैकेज

  • Posted by inkinccorporation
  • Categories Career Guidance
  • Date February 27, 2026

Wildlife Management Course South Africa: अगर आप जानवरों, जंगलों और नेचर से प्यार करते हैं. साथ ही करियर भी ऐसा चाहते हैं जिसमें एक्साइटिंग, रिसर्च और नेचर कंजर्वेशन तीनों शामिल हों, तो साउथ अफ्रीका में यह कोर्स (Wildlife Management Course South Africa) कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.  साउथ अफ्रीका दुनिया के सबसे रिच वाइल्डलाइफ सेक्टर में से एक है, जहां नेशनल पार्क, सफारी और दुर्लभ प्रजातियां (Rare Species) बड़ी संख्या में पाई जाती हैं. 

यहां पढ़ाई के साथ-साथ आपको फील्ड वर्क और रियल एक्सपीरियंस भी मिलता है. साउथ अफ्रीका दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां बायोडाइवर्सिटी सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है. आइए जानते हैं कि वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट कोर्स क्या है. साथ ही साउथ अफ्रीका में इस कोर्स (Wildlife Management Course South Africa) के टॉप यूनिवर्सिटी कौन-कौन सी है.

वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट कोर्स क्या है?

वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट एक ऐसा कोर्स है, जिसमें स्टूडेंट्स को नेचर कंजर्वेशन,फॉरेस्ट मैनेजमेंट, जैव विविधता (Biodiversity), इकोलॉजी, एंटी-पोचिंग और पर्यावरण संतुलन के बारे में सिखाया जाता है. इस कोर्स में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है, जैसे जंगल सर्वे करना, जानवरों की ट्रैकिंग, ह्यूमन-वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट और  प्रोटेक्शन स्कीम बनाना. 

साउथ अफ्रीका में यह कोर्स क्यों खास है? 

साउथ अफ्रीका में (Wildlife Management Course South Africa) पढ़ाई का सबसे बड़ा फायदा यहां की  लिविंग लैबोरेटरी है. यहां केवल क्लासरूम की पढ़ाई नहीं होती, बल्कि स्टूडेंट्स को सीधे गेम रिजर्व्स और नेशनल पार्क्स में फील्ड रिसर्च का मौका मिलता है. यहां इंटरनेशनल लेवल की रिसर्च फैसिलिटी, प्रैक्टिकल बेस्ड एजुकेशन और ग्लोबल करियर के कई अवसर मिलते हैं. साउथ अफ्रीका में कई टॉप यूनिवर्सिटीज (Wildlife Management Course South Africa) है, जहां वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन, Environmental Science और बायोडाइवर्सिटी मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स उपलब्ध हैं. नीचे यूनिवर्सिटी के नाम दिए गए हैं-

  • University of Pretoria
  • Stellenbosch University
  • University of Cape Town 
  • Nelson Mandela University
  • Rhodes University

Wildlife Management Course South Africa: सैलरी और करियर अवसर 

वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट कोर्स (Wildlife Management Course South Africa) के बाद आप वाइल्डलाइफ मैनेजर, कंजर्वेशन ऑफिसर, नेशनल पार्क रेंजर, रिसर्च कंसल्टेंट, Environmental Consultant और NGO या इंटरनेशनल वाइल्डलाइफ ऑर्गनाइजेशन में जॉब के मौके मिलते हैं. इस कोर्स को करने के बाद स्टार्टिंग सैलरी लगभग 25,000 से 50,000 रुपये प्रति माह हो सकती है. कुछ साल के बाद यह सैलरी लगभग 1 लाख रुपये प्रति माह या उससे ज्यादा भी हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: भारत से आधी फीस में करें MBBS, जानें क्यों है फिलीपींस बेस्ट ऑप्शन

The post जंगलों से प्यार है! साउथ अफ्रीका से करें ये कोर्स, पाएं लाखों का पैकेज appeared first on Prabhat Khabar.


Source link

  • Share:
inkinccorporation

Previous post

3 data management considerations for district leaders
February 27, 2026

Next post

eSchool Media, Casey Green to host interactive interviews from ASU GSV Innovation Summit
February 27, 2026

You may also like

IIT-Kharagpur-AI-Course-Launched.jpg
IIT खड़गपुर ने लॉन्च किए 4 AI Course, जॉब के साथ भी बन सकते हैं टेक लीडर
April 14, 2026
Top-BCA-Colleges-in-Bihar.jpg
12वीं के बाद करना है BCA? ये हैं बिहार के टॉप कॉलेज
April 14, 2026
Construction-Engineering.jpg
क्या होता है कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग? इस यूनिवर्सिटी से करें पढ़ाई
April 14, 2026

Product categories

  • Accessories (7)
  • Cookware (3)
  • Culinary (5)
  • Postcard (3)
  • Uncategorized (0)

Products

  • A Beginner Crash Course Guide
    A Beginner Crash Course Guide $9.00 Add to cart
  • A Magic School for Girls Chapter
    A Magic School for Girls Chapter $9.50 Add to cart
  • A Memoir of a Life Interrupted
    A Memoir of a Life Interrupted $9.60 Add to cart