Career Guidance

Fantastic LMS and instructors, well laid out, good speed, and explains.
  • Home
  • Blog
  • Career Guidance
  • बिहार बोर्ड में स्क्रूटिनी क्या है? जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

बिहार बोर्ड में स्क्रूटिनी क्या है? जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

  • Posted by inkinccorporation
  • Categories Career Guidance
  • Date March 27, 2026

Bihar Board Scrutiny 2026: रिजल्ट का दिन हर स्टूडेंट के लिए बहुत खास होता है, लेकिन कई बार जब नंबर उम्मीद के मुताबिक नहीं आते, तो मन थोड़ा उदास हो जाता है. ऐसा लगने लगता है कि इतनी मेहनत के बाद भी सही रिजल्ट नहीं मिला. कई स्टूडेंट्स को यह भी शक होता है कि कहीं उनकी कॉपी सही से चेक नहीं हुई या नंबर जोड़ने में गलती हो गई हो. बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में जिन छात्रों को लगता है कि उनके साथ भी ऐसा हुआ है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. बिहार बोर्ड ने स्क्रूटिनी (Bihar Board Scrutiny 2026) के लिए अप्लाई करने का मौका दिया है. 

स्क्रूटिनी के लिए ऐसे करें अप्लाई 

अगर आप स्क्रूटिनी (Bihar Board Scrutiny 2026) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स से आसानी से आवेदन कर सकते हैं-  

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • स्क्रूटिनी / री-चेकिंग लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स डालकर लॉगिन करें. 
  • इसके बाद जिस सब्जेक्ट की कॉपी दोबारा चेक करवानी है, उसे सिलेक्ट करें. 
  • फिर सब्जेक्ट के अनुसार फीस ऑनलाइन जमा करें. 
  • लास्ट में सबमिट करके प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट रख लें. 

बिहार बोर्ड ने दिया स्क्रूटिनी का मौका

इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के स्क्रूटिनी कराने के संबंध में आवश्यक सूचना।#Bihar#BSEB#BiharBoard pic.twitter.com/xMM6loN9xz

— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 26, 2026

Bihar Board Scrutiny 2026: स्क्रूटिनी क्या होती है? 

स्क्रूटिनी एक ऐसा प्रोसेस है, जिसमें आपकी आंसर शीट को  दोबारा चेक किया जाता है. इसका उद्देश्य यह देखना होता है कि कहीं चेकिंग के दौरान कोई गलती तो नहीं हुई. यह स्टूडेंट्स को एक मौका देती है कि अगर उनकी कॉपी चेक करते समय कोई गलती हो गई है, तो उसे सुधारा जा सके. स्क्रूटिनी के दौरान कॉपी को पूरी तरह से दोबारा नहीं जांचा जाता, बल्कि कुछ जरूरी चीजों पर ध्यान दिया जाता है, जैसे:

  • अगर कोई सवाल चेक करना छूट गया हो
  • नंबर जोड़ने (Total) में कोई गलती हुई हो 
  • किसी सही आंसर के बावजूद कम मार्क्स  दे दिए गए हों
  • मार्क्स को सही तरीके से रिजल्ट में जोड़ा गया  है या नहीं

स्क्रूटिनी और री-इवैल्यूएशन में फर्क

बहुत से स्टूडेंट्स स्क्रूटिनी और री-इवैल्यूएशन को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन दोनों अलग होते हैं. स्क्रूटिनी में सिर्फ छोटी-छोटी गलतियों को सुधारा जाता है. जबकि री-इवैल्यूएशन में पूरी कॉपी को फिर से नए तरीके से चेक किया जाता है. ज्यादातर बोर्ड स्क्रूटिनी की सुविधा देते हैं, जबकि री-इवैल्यूएशन हर जगह उपलब्ध नहीं होता है. 

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए करें अप्लाई, नंबर बढ़ाने का मिलेगा मौका

The post बिहार बोर्ड में स्क्रूटिनी क्या है? जानें कहां और कैसे करें अप्लाई appeared first on Prabhat Khabar.




Source link

  • Share:
inkinccorporation

Previous post

Google for Education Embraces AI at EDNXT Bengaluru, ETEducation
March 27, 2026

Next post

Ατελείωτη Δράση και Τύχη VegasHero, η πύλη σου σε μια συναρπαστική εμπειρία καζίνο με καθημερινές πρ
March 27, 2026

You may also like

IIT-Kharagpur-AI-Course-Launched.jpg
IIT खड़गपुर ने लॉन्च किए 4 AI Course, जॉब के साथ भी बन सकते हैं टेक लीडर
April 14, 2026
Top-BCA-Colleges-in-Bihar.jpg
12वीं के बाद करना है BCA? ये हैं बिहार के टॉप कॉलेज
April 14, 2026
Construction-Engineering.jpg
क्या होता है कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग? इस यूनिवर्सिटी से करें पढ़ाई
April 14, 2026

Product categories

  • Accessories (7)
  • Cookware (3)
  • Culinary (5)
  • Postcard (3)
  • Uncategorized (0)

Products

  • A Beginner Crash Course Guide
    A Beginner Crash Course Guide $9.00 Add to cart
  • A Magic School for Girls Chapter
    A Magic School for Girls Chapter $9.50 Add to cart
  • A Memoir of a Life Interrupted
    A Memoir of a Life Interrupted $9.60 Add to cart